HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: गांव, ब्लाक, तहसील व जिला मुख्यालय पर निकलेगी तिरंगा यात्रा

बागेश्वर: गांव, ब्लाक, तहसील व जिला मुख्यालय पर निकलेगी तिरंगा यात्रा

ADVERTISEMENTS

✍️ सफल संपादन के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: स्वतंत्रता दिवस पर 13 अगस्त तक हर घर में तिरंगा अभियान चलेगा। ग्राम पंचायत, तहसील मुख्यालय, विकासखंड तथा जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा आयोजित होगी। सफल संपादन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। सफलता के लिए स्वयं सहायता समूह, कालेज, स्कूली बच्चे, स्थानीय जनता को प्रेरित किया जाएगा। विभिन्न स्तर पर कार्यक्रम होंगे। जिसमें जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को जिम्मेदारी दी गई है। तिरंगा संगीत कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत गतों का गायन होगा। अमृत सरोवरों पर झंडारोहण होगा। मेरी माटी देश के तहत शिलापट्ट स्थापित हैं। वहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानरियों तथा वीरों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। डाइट के प्रवक्ता कैलाश चंदोला तथा सहायक संख्याधिकारी डीआरडीए नरेंद्र सिंह पालनी को उत्तरदायित्व सौंपा गया है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्लास्टिक से निर्मित तिरंगे का उपयोग नहीं होगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments