HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी: रेस्टोरेंट की छत से गिरकर अल्मोड़ा निवासी कर्मचारी की मौत 

हल्द्वानी: रेस्टोरेंट की छत से गिरकर अल्मोड़ा निवासी कर्मचारी की मौत 

हल्द्वानी | मुखानी थानाक्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में मझखाली स्थित मल्ली रियूणी निवासी 35 वर्षीय नवीन कुमार की गुरुवार रात रेस्टोरेंट की छत से गिरकर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

 

एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 12:30 बजे मुखानी पुलिस को राहगीरों ने रेस्टोरेंट के बाहर सड़क पर किसी व्यक्ति के घायल पड़े होने की सूचना दी थी। जब पुलिस वहां पहुंची तो घायल को एसटीएच भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

बताया कि नवीन कुमार घटनास्थल के पास मौजूद रेस्टोरेंट में ही काम करता था। गुरुवार रात रेस्टोरेंट बंद होने के बाद वह छत पर सोने गया था। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया था। इधर आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments