HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: विद्यार्थियों की समस्याएं दूर करने को कैंपस निदेशक को सौंपा ज्ञापन

बागेश्वर: विद्यार्थियों की समस्याएं दूर करने को कैंपस निदेशक को सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने बीडी पांडे कैंपस की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में अधिकांश विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हैं। गत वर्ष की भांति 30 प्रतिशत सीट में वृद्धि की जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

शुक्रवार को अभाविप ने कैंपस निदेशक जीसी साह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए, बीएससी, बीकाम में अधिकतर विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं हो सका है। प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल खोला जाए। स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर एमए, एमएससी, एमकाम में भी प्रवेश के लिए लाइन है। समर्थ पोर्टल खोलने की मांग की। स्नातक प्रथम, द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर के बैक परीक्षा शीघ्र कराई जाए। कहा कि यदि छात्रहित की बात नहीं होगी तो वह आंदोलन करेंगे। इस दौरान हरेन्द्र दानू, पंकज कुमार, विक्रम दानू, मुन्ना सिंह, आशीष, पूजा दानू, ललिता दानू, करन आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments