HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोपे पौधे

बागेश्वर: स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोपे पौधे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर पौधरोपण कार्यक्रम किया। जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में एक पेड़ भारत के भविष्य के लिए कार्यक्रम चलाया गया। नीलेश्वर मंदिर प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टगंडिया, कवि जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रेम दानू, एनएसयूआइ जिला अध्यक्ष कमलेश गड़िया आदि लोग मौजूद रहे।
राइंका देवतोली में रोपे फलदार पौधे

कांडा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पीएस डसीला स्मारक राइंका देवतोली में फलदार पौधों का रोपण किया गया। उद्यान विभाग के सौजन्य से आम, अमरूद, लीची, नींबू, सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध करवाएं गए। विद्यालय के बच्चों व स्टाफ ने पौधरोपण विद्यालय परिसर में किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य गोकुल कांडपाल, डॉ रामहित प्रजापति, पंकज माजिला, लता लोहनी, चारु पंत, कमलेश राठौर, कुंदन रावत, पूनम तिवारी, आनंद रावत, आशीष कुमार, गोविंद कुमार, मौजूद रहे। ‌

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments