HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अगस्त क्रांति पर निकाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा

अल्मोड़ा: अगस्त क्रांति पर निकाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा

ADVERTISEMENTS

✍️ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन अल्मोड़ा का आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर आज यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन अल्मोड़ा ने स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा निकाली। सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम के बच्चों के आकर्षक बैंड प्रस्तुति के साथ यह सम्मान यात्रा गोविंद बल्लभ पंत पार्क से गांधी पार्क तक निकाली गई। इससे पूर्व महान स्वतंत्रता सेनानी गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के बाद यात्रा का समापन हुआ।

सम्मान यात्रा कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी व निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द जोशी ने शहीद सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत के इतिहास में नौ अगस्त का दिन कई घटनाओं के लिए याद किया जाता है। इसी दिन भारत छोड़ो आंदोलन शुरू कर महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था। नौ अगस्त 1925 में क्रांतिकारियों ने काकोरी कांड को अंजाम देकर अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दीं थीं। इस मौके पर संगठन ने इस बात पर नाराजगी जताई कि प्रशासन को सूचना देने के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था यात्रा के दौरान व्यवस्थित नहीं की गई, जिससे यात्रा में खलल पड़ा। सम्मान यात्रा का संचालन संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश पांडे ने किया। सम्मान यात्रा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, आप अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, रेडक्रॉस के चेयरमैन मनोज सनवाल, डे केयर सेंटर के अध्यक्ष हेम चंद्र जोशी समेत संगठन के संरक्षक तारा चंद्र शाह, सचिव भरत पांड़े, महिला उपाध्यक्ष राधा तिवारी, हितेश तिवारी, बद्री दत्त पांड़े, शंकर बोरा, कैलाश वर्मा, विपिन चंद्र जोशी, किशन चंद्र जोशी, नवीन चंद्र जोशी, शिवेन्द्र गोस्वामी, पुष्पा गैलाकोटी, राजेन्द्र गैलाकोटी, पार्वती बिष्ट, भगवती नेगी, वसुधा पंत, कर्नल रविन्द्र पांडे, यशवंत सिंह परिहार व पुष्कर प्रसाद पांडे आदि कई लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments