HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर की कमला आंगनबाड़ी पुरस्कार और नेहा तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित

बागेश्वर की कमला आंगनबाड़ी पुरस्कार और नेहा तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित

ADVERTISEMENTS

✍️ प्रदेश में जिला हुआ गौरवान्वित, उपलब्धि पर मिल रही बधाईयां

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जनपद की दो महिलाओं को आज देहरादून में सम्मानित किया गया। बाल विकास विभाग के तहत कार्य कर रही आंगनबाड़ी कायकर्ताओं को हर साल बेहतर काम करने पर आंगनबाड़ी पुरस्कार से नवाजा जाता है। इस बार भी इस पुरस्कार के लिए पूरे प्रदेश से 32 कार्यकर्ताओं की घोषणा हुई है। जिनमें बागेश्वर जिले की करुली आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता कमला खेतवाल का नाम भी शुमार है। जिन्हें आज देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला का चयन पुरस्कार पोर्टल पर सुपरवाइजर द्वारा दिए गए अंक के आधार पर हुआ है। उन्हें 77 अंक मिले हैं। उन्होंने जो कार्य किया उसी आधार पर उनका चयन हुआ है। उन्होंने केंद्र में आने वाले नौनिहालों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा किया। आईसीसीएस योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने, लोगों को जागरूक करने, कुपोषण के खिलाफ जानकारी देने का काम भी कमला ने बखूबी किया। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को घर-घर तक पहुंचाया, जिसका लाभ लोगों ने लिया। गर्भवती महिलाओं से लेकर बच्चों को लगने वाले टीकाकरण कार्य समय पर संपन्न कराने में विशेष भूमिका निभाई। उनके द्वारा किए गए कार्यों का सुपरवाइजर ने मूल्यांकन किया। उनके मूल्यांकन के आधार पर उनका चयन किया गया है। कमला ने बताया कि उन्हें भविष्य में भी जो जिम्मेदारी विभाग से मिलेगी उसे वह शत-प्रतिशत पूरा करेंगी।

नेहा को तीलू रौतेली पुरस्कार

बागेश्वर। ताइक्वांडो खिलाड़ी नेहा देवली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। नेहा ने वर्ष 2014-15 से 2021 तक ताइक्वांडो खेला। इस दौरान उन्होंने राज्य स्तर पर 15 से अधिक, राष्ट्रीय स्तर पर एक सिल्वर और एक कांस्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में एक कांस्य पदक अपने नाम किया है। मंडलसेरा निवासी उच्छप सिंह देवली और खष्टी देवी की पुत्री नेहा वर्तमान में चंडीगढ़ में रहती हैं। जिन्हें देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में तीलू रौतेली पुरुस्कार सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर विधायक पार्वती दास, सुरेश गड़िया, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, सीडीओ आर सी तिवारी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बलवन्त भौर्याल, शेर सिंह गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला, पूर्व नपा अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, गीता रावल आदि ने बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments