HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: सरहदों पर मुस्तैद जवानों के लिए राखियां तैयार कर रहे रेडक्रास...

बागेश्वर: सरहदों पर मुस्तैद जवानों के लिए राखियां तैयार कर रहे रेडक्रास के स्वयंसेवक

✍️ केआरसी रानीखेत के अफसरों के माध्यम से भेजी जाएंगी ये राखियां

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: रक्षाबंधन पर सीमा पर नियुक्त देश के जवानों के लिए भारतीय रेडक्रास सोसायटी के स्वयंसेवक राखियां बनाने में जुट गए हैं। राखियां बनाने के बाद रानीखेत में सेना के अधिकारियों को राखी भेजी जाएगी। जहां से इन राखियों को बार्डर पर नियुक्त जवानों को भेजा जाएगा।

स्वयंसेवियों ने जवानों की लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने कहा कि इसी माह रक्षाबंधन का त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखियां बांधती हैं। भाई-बहन की रक्षा का वचन देता है। वहीं देश की सीमाओं पर नियुक्त लाखों भाई जवान इस पर्व में भी सीमाओं पर रहेंगे तथा देश की रक्षा करेंगे। सोसायटी के सचिव आलोक पांडे ने बताया कि मानवता की सेवा के लिए समर्पित सोसायटी हस्तनिर्मित राखियों को जवानों को भेजेगी। कला शिक्षिका राजेश्वरी कार्की, हिमाशु चौबे के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने 500 राखियां बना ली हैं। स्थानीय बच्चे भी आसान तरीके से राखी बनाना सीख रहे हैं। इस दौरान चेयरमैन संजय साह जगाती, कोषाध्यक्ष जगदीश चंद्र उपाध्याय, कन्हैया वर्मा, हिमाशू जोशी, आरपी कांडपाल, संदीप उपाध्याय, कमल कांडपाल, देव कार्की, वेद प्रकाश पांडेय, भुवन चौबे आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments