HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: धरने पर अडिग रहा जल संस्थान संयुक्त मोर्चा

बागेश्वर: धरने पर अडिग रहा जल संस्थान संयुक्त मोर्चा

ADVERTISEMENTS

✍️ आंदोलन से चरमराने लगी नगर की पेयजल व्यवस्था

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जल संस्थान संयुक्त मोर्चा का धरना 11वें दिन जारी रहा। उन्होंने ईपीएफ की धनराशि उनके खातों में जमा करने की मांग की। कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन धरने से पेयजल व्यवस्था भी चरमराने लगी है।

जल संस्थान कार्यालय पर कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ धरना दिया। कहा कि उनका ईपीएफ की धनराशि उनके खातों में जमा नहीं की जा रही है। विभाग तथा ठेकेदार इसके लिए जिम्मेदार हैं। कुछ कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिल सका है। उनके सामने आर्थिक संकट बना हुआ है। वर्षा के सीजन में पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। उनके आंदोलन के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। विभाग कानों में रूई डालकर सो गया है। कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। अध्यक्षता पूरन चंद्र तथा संचालन दिनेश चंद्र ने किया। इस मौके पर चंचल सिंह, नवीन चंद्र, नंदन प्रसाद, योगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह, हेमंत कुमार, राजेंद्र सिंह, कमलेश दास आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments