HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: निलंबन की कार्यवाही के विरोध में धरना, बहाली की मांग उठाई

बागेश्वर: निलंबन की कार्यवाही के विरोध में धरना, बहाली की मांग उठाई

ADVERTISEMENTS

✍️ कर्मचारी संगठन ने कहा— उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग ने कार्मिकों के निलंबन की कार्यवाही के विरोध में धरना दिया और निलंबित कार्मिकों की बहाली के मांग उठाई। यह भी कहा कि यदि कार्मिकों का उत्पीड़न हुआ, तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

एआरटीओ कार्यालय बिलौना में कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ धरना दिया। कहा कि बीते 24 जून को रुद्रप्रयाग जिले में वाहन दुर्घटना हुई। जिसमें कार्मिकों को निलंबित किया गया है। उनकी बहाली का आश्वासन भी उच्चाधिकारियों ने दिया था। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। वह दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर हैं। कर्मचारी विषम परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। उनका मनोबल बढ़ाने के बजाए उन्हें दंड दिया जाता है। यह न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल, चारू चंद्र, चंद्रपाल, अनिल कुमार कार्की, पवन परिहार, शंकर ढेक, अंकित सिंह, चंदन मेहरा, राजीव शर्मा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments