Haldwani News | हल्द्वानी में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने सर्किट हाउस में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों से केंद्र व राज्य सरकार की संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की।
ADVERTISEMENTS
इस दौरान शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलों द्वारा दाखिले को लेकर मिली शिकायत पर शिक्षा विभाग को जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान मजहर नईम नवाब ने कहा कि केंद्र वह राज्य सरकार लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है लेकिन उन योजनाओं की जानकारी और लाभ अभी भी आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। लिहाजा उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि योजनाओं का प्रचार-प्रसार और वास्तविक पात्र को लाभ दिए जाने के लिए हर संभव प्रयास करें।