HomeNationalजम्मू-कश्मीर : खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 बच्चों...

जम्मू-कश्मीर : खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत 8 की मौत

ADVERTISEMENTS

J&K | जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के डकसुम में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए सभी लोग किश्तवाड़ के निवासी थे। जानकारी के अनुसार परिवार किश्तवाड़ से सिंथन टॉप होते हुए मारवाह की ओर जा रहा था। तभी उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि JK03H 9017 रजिस्ट्रेशन की सूमो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डकसुम के पास सड़क से नीचे लुढ़क गई। वाहन के खाई में गिर जाने से पांच बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। कार चालक के नियंत्रण खो जाने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया मरने वालों में पांच बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इनकी पहचान कर ली गई है।

1- इम्तियाज राथर पुत्र गुलाम रसूल राथर निवासी किश्तावर, उम्र 45
2- अफरोजा बेगम पत्नी इम्तियाज अहमद राथर निवासी किश्तावर, उम्र 40
3- रेशमा पत्नी माजिद अहमद, उम्र 40
4- अरीबा इम्तियाज पुत्री इम्तियाज अहमद, उम्र 12
5- अनिया जान पुत्री इम्तियाज अहमद, उम्र 10
6- अबान इम्तियाज पुत्री इम्तियाज, उम्र 6
7- मुसैब माजिद पुत्र माजिद अहमद, उम्र 16
8- मुशैल माजिद पुत्र माजिद अहमद, उम्र 8

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments