HomeUttarakhandNainitalशराब के नशे में डायल 112 पर पुलिस को झूठी सूचना देना...

शराब के नशे में डायल 112 पर पुलिस को झूठी सूचना देना पड़ा बहुत भारी

ADVERTISEMENTS

पुलिस ने लगाया 10 हजार रूपये का चालान

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। शराब के नशे में डायल 112 पर कॉल कर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना एक व्यक्ति को बहुत भारी पड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके विरुद्ध 10 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार डायल112 पर विक्रम सिंह निवासी सुआकोट पोखरी द्वारा सूचना दी गई कि गांव में झगड़ा हो रहा है और उन्हें चाकू मार दिया गया है। इस सूचना पर रोहिताश सागर थानाध्यक्ष खन्सयू द्वारा तत्काल थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया। तब यह सूचना असतय पाई गई।

शिकायतकर्ता ने माना गलत सूचना दी

इस संदर्भ में कड़ाई से पूछताछ करने पर शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उनके मकान का लेंटर पड़ा था। इस दौरान उन्होंने दारू पी ली थी। नशे में झूठी सूचना उनके द्वारा दे दी गई।

इमरजेंसी सेवा पर गलत सूचना देने तथा पुलिस को गुमराह करने के संबंध में शिकायतकर्ता विक्रम सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी ग्राम सुवाकोट पोखरी थाना खन्स्यू का धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10,000 का कोर्ट का चालान कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments