HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: घास काटते खाई में गिरी महिला, गंभीर घायल

बागेश्वर: घास काटते खाई में गिरी महिला, गंभीर घायल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: एक महिला घास काटते समय में खाई में गिर गई। स्वजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सक उसके उपचार में जुट गए हैं। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd

रवाईखाल क्षेत्र के बिजोरीझाल गांव निवासी 40 वर्षीय दीवानी देवी पत्नी हरक सिंह मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थी। इस दौरान घास काटते समय उसका पैर फिसल गया। वह खाई में गिर गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन ने उसे खाई से निकाला तथा जिला अस्पताल में भर्ती किया। डा. गिरिजा शंकर जोशी ने बताया कि महिला के कंधे में चोट है। उसका उपचार चल रहा है। घायल को विशेष निगरानी में रखा गया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments