सुयालबाड़ी/गरमपानी। अल्मोड़ा—भवाली—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खीनापानी व आस—पास के इलाकों में तेंदुए का जबरदस्त आतंक व्याप्त है।
ADVERTISEMENTS
उल्लेखनीय है कि गत दिवस बृहस्पतिवार की सुबह करीब 08 बजे कोसी नदी के निकट तेंदुआ एक पालतू कुत्ते पर झपट पड़ा। इस बीच लोगों के शोर मचाने पर कुत्ते को छोड़ तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
इधर पत्रकार अनूप सिंह जीना ने बताया कि उनका पालतू कुत्ता गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके में कई तेंदुए घूमते देखे जा रहे हैं। पहले तो यह रात के समय आते थे, लेकिन अब किसी भी वक्त तेंदुए से सामाना हो सकता है।
तेंदुओं ने अब तक कई पालतू मवेशियों को भी अपना शिकार बना दिया है। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन से गुलदारों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।