HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: डीएम दरबार पहुंचे आंदोलनकारी, बोले—घरों में घुस रहे पानी को रोका...

अल्मोड़ा: डीएम दरबार पहुंचे आंदोलनकारी, बोले—घरों में घुस रहे पानी को रोका जाए

ADVERTISEMENTS

✍️ रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण संघर्ष समिति का आंदोलन 28वें रोज भी जारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण संघर्ष समिति का आंदोलन आज 28वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। समिति का एक दल आज डीएम के दरबार पहुंचा। जहां उन्होंने बरसात में खतरे को देखते हुए रानीधारा क्षेत्र में बरसाती पानी के घरों में घुसने से रोकने के लिए अस्थाई इंतजाम करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। समस्या के समाधान के लिए डीएम ने एक समिति गठित की।

संघर्ष समिति की आज जिलाधिकारी से वार्ता हुई। जिसमें पुरजोर मांग उठाई गई कि अस्थाई रूप से रानीधारावासियों को इस बरसात में क्षति से बचाने के लिए बरसाती जल व पेयजल लाइनों की लीकेज जल को लोगों के घरों में घुसने से रोका जाएं। समिति के संयोजक विनय किरौला ने बताया कि इस पर जिलाधिकारी एक कमेटी का गठन कर दिया है, जिसकी रिपोर्ट पर जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। वार्ता में संघर्ष समिति के संयोजक विनय किरौला, अध्यक्ष दीप चंद्र पाण्डे, मीना बिष्ट, भगवती डोगरा, कमला बिष्ट, नीमा पंत, मीनू पंत, लावण्य पंत, सुमित नज्जौन, उमा अलमिया, एड. सुनीता पाण्डे, वैभव जोशी, पीएस रावत, चेतना पंत, ज्योति पंत, तनुजा पंत, गीता पाण्डे, भुवन चंद्र कांडपाल आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments