HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में कांग्रेस ने मनाया उपचुनाव में विजयश्री का जश्न

अल्मोड़ा में कांग्रेस ने मनाया उपचुनाव में विजयश्री का जश्न

ADVERTISEMENTS

✍️ नारेबाजी, आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार
✍️ असल मुद्दों की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस के साथ जनता: भोज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रदेश की दो विधानसभा सीटों में हुए उपचुनाव में पार्टी को विजयश्री मिलने से कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने आज जश्न मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अपराह्न यहां चौघानपाटा में जुटे। जहां उन्होंने बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभाओं के उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत की खुशी में जोरदार नारेबाजी की और आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस को जिताकर दोनों विधानसभाओं की जनता ने धर्म का व्यापार करने वाली भाजपा को करारा जवाब दिया है। जनता ने यह भी साबित कर दिया कि वह देश की जनता के असल मुद्दों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी कांग्रेस है। इसके लिए उक्त दोनों विधानसभाओं के जनता का आभार जताया और कहा कि जनता लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में शामिल है। दूसरी ओर जागेश्वर के पूर्व विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बद्रीनाथ और मंगलौर की जीत को सत्य और लोकतंत्र की जीत बताया है।

इस मौके नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, शोभा जोशी, गीता मेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, विनोद वैष्णव, निर्मल रावत, महेश आर्य, एनडी पांडेय, गोविंद प्रसाद, विक्रम बिष्ट, रविंद्र कुमार, धीरा तिवारी, गोविंद मेहरा, वैभव पांडे, दिनेश पिल्खवाल, कमल बिष्ट, बाल विक्रम सिंह रावत, राहुल खोलिया, देव सिंह कनवाल, मनोज बिष्ट, ललित सतवाल, रोहित रौतेला, पवन मेहरा, जया जोशी, लता तिवारी, लीला जोशी, राधा टम्टा, फेमिना खान, तारा तिवारी, वीरेंद्र बंगारी, पंकज कार्की, कार्तिक साह, अमन अंसारी, सूरज बानी, अवनी अवस्थी, देव मिश्रा, लोकेश सुप्याल, दीपेश कांडपाल, अमित बिष्ट, अमित नेगी, नितिन रावत, हर्षित दुर्गापाल, मंटू ओली, प्रदीप बिष्ट, गोलू सतवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments