HomeBreaking Newsमंगलौर में भिड़े बसपा—भाजपा कार्यकर्ता, मारपीट

मंगलौर में भिड़े बसपा—भाजपा कार्यकर्ता, मारपीट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

CNE NEWS : हरिद्वार जिले में मंगलौर विधानसभा के लिब्बरहेड़ी गांव मे वोट डालने को लेकर दो दल के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बसपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। कांग्रेस व बसपा प्रत्याशी ने गोलीबारी के आरोप लगाए हैं। हालांकि प्रशासन ने गोली चलने की घटना से साफ इंकार किया है।

https://twitter.com/UttarakhandCEO/status/1810928585592442956

 

मंगलौर में भिड़े बसपा—भाजपा कार्यकर्ता, मारपीट, फायरिंग के आरोप

जानकारी के अनुसार लिब्बरहेडी गांव के बूथ नंबर 53-54 नंबर पर बसपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट होने से कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को कंट्रोल में लेते हुए प्रशासन ने सभी घायलों को उपचार के लिए रूड़की सिविल अस्पताल भेज दिया।

एक पक्ष का आरोप है कि लिब्बरहेड़ी गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से फायरिंग भी की गई जिससे कई ग्रामीण हो गए। हालांकि पुलिस के तमाम आला अधिकारियों ने फायरिंग की घटना से साफ इंकार किया है। पुलिस के अनुसार स्थिति अब समान्य है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments