HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मकान टूटने से 04 गौवंशीय पशु दबे, सकुशल रेस्क्यू किया

अल्मोड़ा: मकान टूटने से 04 गौवंशीय पशु दबे, सकुशल रेस्क्यू किया

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मंगलवार सुबह नगर के निकटवर्ती ग्राम जोश्याना में एक मकान टूट गया, तो उसमें 04 गौवंशीय पशु दब गए और उनकी जान आफत में पड़ गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम वहां पहुंची और सकुशल गौवंशीय पशुओं को रेस्क्यू कर लिया गया।

सुबह हवालबाग ब्लाक अंतर्गत ग्राम घनेली के पास ग्राम जोश्याना में पूरन चंद जोशी का मकान टूटने से 4 गायों के दबने की सूचना फायर स्टेशन अल्मोड़ा को मिली। तब तत्काल अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में फायर स्टेशन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरु किया और चारों गौवंशीय पशुओं को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। टीम में फायर चालक मुकेश सिंह, फायरमैन प्रकाश पांडे, खुशाल भारती, देवेंद्र गिरी, फायरमैन दीपक सिंह, व जीवन जोशी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments