HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : भारी बारिश के चलते मकान क्षतिग्रस्त

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : भारी बारिश के चलते मकान क्षतिग्रस्त

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जनपद में बारिश का क्रम लगातार जारी है। बारिश के चलते आम जन जीवन अस्त—व्यस्त हो गया है। वहीं, कई ग्रामीण इलाकों में भवनों को क्षति पहुंचने की भी सूचना है। महरा गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार धौलादेवी विकासखंड के महरा गांव में तेज बारिश के चलते बहादुर सिंह का मकान आज दोपहर 11 बजे क्षतिग्रस्त हो गया। भारी बारिश के चलते पानी तेज बहाव के साथ मकान में पीछे से आ गया। जिससे मकान को काफी नुकसान पहुंचा है।

हालांकि परिवार जन सुरक्षित घर से बाहर आ गए। कोई जान माल की खबर नहीं है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता भगवंत सिंह व प्रधान सुरेश चंद्र जोशी ने राजस्व उपनिरीक्षक मनोज पेटशाली को मामले की जानकारी दी। बहादुर सिंह ने मकान क्षतिग्रस्त होने को लेकर शासन—प्रशासन से मुआवजे की मांग भी की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments