HomeUttarakhandAlmoraअभी—अभी : मुसलाधार बारिश के बीच ढह गया प​नियाली पुल, मार्ग बंद

अभी—अभी : मुसलाधार बारिश के बीच ढह गया प​नियाली पुल, मार्ग बंद

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, Ramnagar/Almora : आज की सबसे बड़ी खबर आई है अल्मोड़ा—नैनीताल जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र मोहान से। जहां लगातार चल रही मुसलाधार बारिश से बादल फटने के से हालात पैदा हो गए हैं। भारी बारिश से रामनगर भतरौंजखान मोटर मार्ग पर सीमाड़ी पड़ाव के पास पन्याली गधेरे पर बना पुल अचानक टूट गया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

Paniyali bridge collapsed

यहां मोहान—रानीखेत—अल्मोड़ा मार्ग पर स्थिति पन्याली पुल तेज बारिश से धाराशाही हो गया है। साथ ही जबरदस्त बारिश के बीच बह रह बरसाती नालों ने मरचूला को जाने वाले रास्ते यानी काजवे को उधेड़ कर रख दिया है। पन्याली पुल टूटने से रामनगर से वाया मोहान रानीखेत अल्मोड़ा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग बंद हो गया है।

बता दें कि इसी अल्मोड़ा जनपद की सीमा में लगे पुल पर पिछले साल ही गढ्ढा हो गया था। आरोप है कि तब उसमें खाली पत्थर लगा दिए थे और केवल जुगाड़बाजी से काम चलाया गया। लोगों का कहना है कि यदि तब ही आरसीसी सीमेंट लगाए होते तो आज यह पुल सलामत रहता।

पुल टूटन से भारी दिक्कत

ज्ञात रहे कि रामनगर मोहान मार्ग पर स्थित ह पुल कई क्षेत्रों को जोड़ता है। भतरौंजखान, भिकियासैंण, रानीखेत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग समेत अनेक स्थानों को प्रतिदिन इस पुल से अनेक वाहन गुजरते हैं। पुल के टूटने के बाद अब इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन अब रामनगर से मोहान और मोहान से चिमटाखाल होते हुए गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments