HomeBreaking NewsHaldwani: दबंग वन तस्कर ने दरोगा से की मारपीट, ताना तमंचा, जबरन...

Haldwani: दबंग वन तस्कर ने दरोगा से की मारपीट, ताना तमंचा, जबरन गेट खुलवाया और ले गया लकड़ी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। यहां एक खैर तस्कर ने वन दरोगा के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उसने तमंचे की नोक पर वन विभाग का गेट खुलवाया और खुलेआम अपनी स्कॉपियो में ले तस्करी की लकड़ी ले गया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहैनी रेंज में गत सांयकाल एक दबंग खैर लकड़ी तस्कर ने वन दरोगा की गाड़ी को टक्कर मारी। फिर उनसे मारपीट कर तमंचा तान दिया। साथ ही जबरन गेट खुलवाकर भाग गया।

बताया जा रहा है कि बरहैनी रेंज का एक गुर्जर लंबे समय से वन तस्करी करता आ रहा है। सोमवार देर रात वह अपनी स्कॉपियों में खैर लेकर जंगल से आ रहा था। बरहैनी रेंज के धुलिया गेट पर वनकर्मियों ने जब गेट नहीं खोला तो वह भड़क उठा। जब फॉरेस्ट के लोगों ने गाड़ी चेक कराने के लिए कहा तो वह हाथापाई पर उतर आया।

जिसके बाद गेट में तैनात वनकर्मियों ने वन दरोगा शेर सिंह बोरा को मौके पर बुलाया। शेर सिंह बोरा अपनी बाइक से मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वन गुर्जर ने शेर सिंह बोरा से भी हाथापाई शुरू कर दी। उसने अपनी स्कॉपियो से वन दरोगा की बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद वन दरोगा से मारपीट कर और तमंचा तानकर उससे गेट खुलवा लिया। फिर खैर लेकर फरार हो गया। घटना के बाद वन दारोगा की ओर से वन रेंजर को सूचना दी गई।

एसएसपी से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद बरहैनी रेंज के रेंजर प्रदीप कुमार असगोला ने मंगलवार को एसएसपी से मुलाकात की और बरहैनी रेंज की घटना से अवगत कराया। साथ ही वन तस्कर पर कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर एसएसपी पीएन मीणा ने रेंजर से लिखित शिकायत करने को कहा है। इधर सूत्रों अनुसार वन गुजर का क्षेत्र में आतंक है। उसके भय के कारण लोग शिकायत करने से डरते हैं।

इस मामले में डीएफओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर उमेश तिवारी का कहना है कि वन क्षेत्राधिकारी की ओर से मौखिक शिकायत आई है। फिलहाल वन दरोगा से लिखित शिकायत करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments