HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: डीडीए के खिलाफ गरजी सर्वदलीय संघर्ष समिति

अल्मोड़ा: डीडीए के खिलाफ गरजी सर्वदलीय संघर्ष समिति

✍️ पार्क में धरना​ दिया, प्राधिकरण एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा ने आज मंगलवार को यहां गांधी पार्क में धरना दिया और प्राधिकरण व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पहाड़ के परिपेक्ष्य में इस अव्यवहारिक बताते हुए जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को तत्काल प्रभाव से खत्म करने की पुरजोर मांग उठाई।

समिति के बैनर तले कई अन्य संगठनों के लोगों ने धरने में शिरकत की। इस मौके पर समिति के संयोजक एवं निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि लंबे समय से संगठन के लोग मिलकर जिला स्तरीय विकास प्राधिकारण समाप्त करने के लिए आवाज उठा रहे हैं और लगातार आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठ पा रहा है। उन्होंने साफ किया कि जब तक डीडीए समाप्त नहीं हो जाता और इसकी समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होता, तब तक समिति का साप्ताहिक धरना—प्रदर्शन जारी रखेगी। धरने में संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी समेत आनंद सिंह बगड्वाल, हेम चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, चंद्रकांत जोशी, महेश चंद्र आर्य, हर्ष सिंह कनवाल, ललित मोहन पंत, प्रतेश पांडे, रोबिन मनोज भंडारी, एमसी कांडपाल आदि कई लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments