HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: दून जाकर कोश्यारी व रेखा आर्या से​ मिले नामती चेटाबगड़ के...

बागेश्वर: दून जाकर कोश्यारी व रेखा आर्या से​ मिले नामती चेटाबगड़ के लोग

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कपकोट विधानसभा क्षेत्र के नामती चेटाबगड़ के लोग देहरादून जाकर पूर्व सीएम व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से मिले। उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही जल्द समाधाान की मांग की।

ग्रामीण शुक्रवार को भगत सिंह कोश्यारी से मिले। उन्हें क्षेत्र में चल रही पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य तथ संचार से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों क्षेत्र की अधिकतर सड़कें बंद हो जाती है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। उन्होंने सड़कों को खोलने के लिए हर वक्त एक जेसीबी तैनात करने की मांग की है। इसके बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से मिले। जिन आंगनबाड़ी केंद्र में पद रिक्त हैं उन्हें भरने की मांग की। समय पर पुष्टाहार देने की मांग की है। इस मौके पर नारायण सिंह कोश्यारी, नवीन कुमार, चरन सिंह, कुंदन सिंह, दर्वान सिंह, नरेंद्र सिंह कोश्यारी, गौरव सिंह कोश्यारी आदि शामिल हैं। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments