HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी में तेंदुए ने 7 साल के बच्चे को बनाया अपना निवाला

हल्द्वानी में तेंदुए ने 7 साल के बच्चे को बनाया अपना निवाला

Haldwani News | हल्द्वानी में बीती देर रात वन प्रभाग में तेंदुए ने निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक सात साल के बच्चे शिवा को अपना निवाला बना लिया। शिवा अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकला था, इस दौरान घात लगाकर बैठा तेंदुआ बच्चे को उठाकर ले गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने रातभर अभियान चलाया लेकिन शिवा का कुछ पता नहीं चला। आज गुरुवार सुबह छह बजे शिवा का शव जंगल में मिला है। तेंदुआ शव को धड़ से ऊपर पूरा खा चुका था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सूचना मिलने पर एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को परिजन को मुआवजा संबंधी कार्रवाई के निर्देश दिया। वन विभाग अब तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगा। आसपास गस्त भी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments