HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 02.18 लाख रुपये की चरस पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा: 02.18 लाख रुपये की चरस पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के सोमेश्वर थाना अंतर्गत पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने 02.18 लाख रुपये की चरस बरामद की। जिसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ सोमेश्वर ​थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

संयुक्त चेकिंग के दौरान चौकी ताकुला गेट पर एक व्यक्ति प्रेम सिंह दानू पुत्र स्व. बहादुर सिंह दानू निवासी ग्राम व पोस्ट सौराग, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर की शक होने पर चेकिंग की गई। इस चेकिंग में उसके पास मौजूद पिठ्ठू बैंग में 2.180 किलोग्राम चरस बरामद हुई। जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद चरस की कीमत दो लाख अट्ठारह हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, कांस्टेबल दीवान बोरा, मो. यामिन व विरेन्द्र बिष्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments