HomeBreaking Newsउत्तराखंड : धान की रोपाई लगा रहे सगे भाई-बहन की बिजली गिरने...

उत्तराखंड : धान की रोपाई लगा रहे सगे भाई-बहन की बिजली गिरने से मौत

ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही हैं, यहां खटीमा के सैजना गांव में बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सोमवार की सुबह 10 बजे करीब सैजना गांव निवासी सुमित राणा (19) और सुहावनी राणा (22) खेत में धान की रोपाई लगाने गए थे। साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी गए थे। तभी रोपाई के दौरान अचानक दोनों भाई बहन के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे वह दोनों खेत में ही बेहोश हो गए। पास में काम कर रहे परिजनों के द्वारा उन्हें आनन-फानन में खटीमा के उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ निशिकांत ने जांच बाद दोनों मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक भाई बहनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सैजना गांव में शोक की लहर छा गई है।

अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। दोनों भाई-बहन के शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए खटीमा के तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि आकाशी बिजली गिरने के कारण आज दो सगे भाई बहनों की मृत्यु हो गई है। जिनके परिवार को नियमानुसार मुआवजा देने की कार्यवाही गतिमान कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments