सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: खेत में काम करते समय एक महिला को सांप ने काट लिया। आनन-फानन पर स्वजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। कपकोट निवासी 45 वर्षीय धनुली देवी पत्नी धाम सिंह खेत में काम कर रही थी। उसे सांप ने काट लिया। बचाव करने पर दोनों हाथों में काटने पर वह बेहोश हो गई। सीएमएस डा. विनोद कुमार टम्टा ने बताया कि महिला का उपचार फिजिशियन की देखरेख में किया जा रहा है।