HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: यात्रियों से भरी बस व कार में जबर्दस्त टक्कर, सौभाग्य से...

अल्मोड़ा: यात्रियों से भरी बस व कार में जबर्दस्त टक्कर, सौभाग्य से टला बड़ा हादसा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां आज उस वक्त एक बड़ा हादसा होते—होते टल गया, जब यात्रियों से भरी केएमओयू की बस और विपरीत दिशा से आ रही एक कार की जबर्दस्त टक्कर हो गई। बस खाई में गिरने से बाल—बाल बच गई। गनीमत ये रही कि बड़ी टक्कर के बाद भी सौभाग्य से किसी को कोई चोट नहीं आई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

नगर के निकटवर्ती सिकुड़ा बैंड के पास आज यात्रियों से भरी केएमओयू की बस और एक कार में जबर्दस्त टक्कर हो गई। खतरे के भय से यात्रियों की जान पर आफत आ गई और उनकी चीख निकल पड़ी। जिससे अफरातफरी मच गई। सौभाग्य से एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। समझा जा रहा है संतुलन गड़बड़ाने से बस नीचे खाई में गिर सकती थी, लेकिन बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में कार चालक को मामूली चोट आई और किसी को भी कोई चोट नहीं आई। सूचना पर धारानौला चौकी इंचार्ज दिनेश परिहार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं तथा कार चालक को हल्की चोट आई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments