HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: राजस्व बढ़ाएं और कर चोरी पर लगाए लगाम

अल्मोड़ा: राजस्व बढ़ाएं और कर चोरी पर लगाए लगाम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बैठक लेकर दिए निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में राजस्व में वृद्धि करने के साथ ही कर चोरी पर लगाम लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और बड़े ठेकेदारों व व्यापारियों की जीएसटी की जांच की जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज संबंधित अधिकारियों की बैठक में दिए।

जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी विनीत तोमर ने संबंधित मामलों पर चर्चा करते हुए प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में राजस्व बढ़ाने और कर चोरी रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य कर विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले के बड़े ठेकेदारों एवं व्यापारियों की जीएसटी आदि की समय—समय पर जांच की जाए और व्यापारियों की समय—समय पर जीएसटी संबंधी कार्यशाला आयोजित करते हुए उन्हें आईटीआर दाखिल करने व अन्य प्रक्रियाओं को समझाया जाए। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग व आबकारी विभाग को भी प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि वे आबकारी निरीक्षिकों द्वारा की जा रही जांचों एवं प्रवर्तन की कार्यवाहियों की समीक्षा करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments