HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : झमाझम बारिश से लोगों को राहत

उत्तराखंड : झमाझम बारिश से लोगों को राहत

देहरादून | पिछले कई दिनों से गर्मी से झुलस रहे प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को हुई बारिश से खासी राहत मिली है। अल्मोड़ा, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून के कई हिस्सों में बारिश हुई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

तेज बौछारों से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं अंधड़ के चलते पेड़ गिरने और रास्ते बंद होने से दुश्वारियां भी बढ़ गई। घाट पनार मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गया है। बुधवार को बाड़ेछीना में लखुडियार के पास बड़ा पेड़ अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच पर गया। इससे पर्यटक, यात्री और वाहन चालक फंसे रहे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने पेड़ हटाकर आवाजाही शुरू कराई।

इधर तराई-भाबर में लोग बुधवार को भी गर्मी से बेहाल रहे। रुद्रपुर और हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। ऑलवेदर सड़क बंद होने से धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, अल्मोड़ा, टनकपुर जाने वाले सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बारिश के बाद नदियों ओर गाड़-गधेरों का जल स्तर बढ़ गया है। लोहाघाट और चंपावत के घाट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments