HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा/बागेश्वर: राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, केक काटा

अल्मोड़ा/बागेश्वर: राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, केक काटा

✍️ दीर्घायु होने की कामना, मरीजों को फल बांटे

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर केक काटकर उनके दीर्घ जीवन की मंगल कामना की और अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण किया गया।

अल्मोड़ा: आज यहां कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस कमेटी ने सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन आज धूमधाम से मनाया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की मंगल कामना की। साथ ही केक काटा और जिला अस्पताल में जाकर मरीजों की कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें फल, जूस व बिस्कुट आदि का वितरण किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के साथ प्रदेश अध्यक्ष महिला सेवादल शोभा जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, प्रदेश सचिव लता तिवारी, लीला जोशी, नगर अध्यक्ष दीपा शाह, तारा भंडारी, राधा टम्टा, पुष्पा पांडे, तारा तिवारी, सुनीता बिष्ट, धीरा तिवारी, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार विनोद वैष्णव, शरद साह, रवींद्र टम्टा, रमेश नेगी, अख्तर हुसैन आदि शामिल रहे। दूसरी ओर यहां एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर अमित बिष्ट के नेतृत्व में लेप्रोसी मिशन करबला में फल वितरण किया।

बागेश्वर: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान रायबरेली के सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान बीडी कैंपस में मोहब्बत की दुकान खोलकर शरबत वितरित किया गया। प्रदेश सचिव प्रकाश वाछमी ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। राहुल ने यह कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि शरबत बांट कर मोहब्बत का संदेश देने का काम छात्रों ने किया। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार, पंकज कुमार, जयदीप कुमार, प्रेम दानू, राहुल बाराकोटी, विक्की गढ़िया, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments