HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: सुख—वैभव देती है मां भगवती— बसंत बल्लभ त्रिपाठी

बागेश्वर: सुख—वैभव देती है मां भगवती— बसंत बल्लभ त्रिपाठी

✍️ भयेड़ी—चामी में देवी भागवत में उमड़ी भीड़, भजन गायकों ने मचाई धूम

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भगवती मंदिर भयेड़ी-चामी में देवी भागवत का आयोजन हो रहा है। भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई। भजन गायक भाष्कर जोशी तथा मुरली वादक मोहन जोशी जागरण कर अपनी कला की धूम मचा रहे हैं।

व्यास स्वरूप कथा वाचक बसंत बल्लभ त्रिपाठी ने कहा कि मां भगवती का नाम लेने वालों को सुख तथा वैभव प्राप्त होता है। उन्होंने जनमेजय का सर्प यज्ञ तथा मां देवी के स्वरूप के दर्शन की कथा सुनाई। कहा कि राजा परीक्षित का पुत्र जनमेजय द्वारा संपूर्ण सांप जाति को मिटाने के लिए यज्ञशाला शुरू की थी। जिसमें वह सांपों की आहुति दे रहा था। कहा जाता है जब नागराज वासुकी का भी नंबर आ गया था। तब उन्होंने आस्तीन से निवेदन किया था. तब जाकर उन्होंने वरदान के रूप में इस यज्ञ को रुकवाया था।

उन्होंने कहा कि गिरिराज हिमालय तथा उनकी पत्नी मेना ने देवी दुर्गा की उग्र तपस्या की। उनकी अभिलाषा थी कि साक्षात् ब्रह्मस्वरूपा देवी उनके यहां पुत्री-रूप में जन्म लें। उन दोनों के तप से प्रसन्न हो, मां उनके समक्ष एक विराट ज्योतिपुंज के रूप में प्रकट हुईं। देखते-ही-देखते, यह महापुंज एक मनोहर कन्या के रूप में साकार हो गया। इस दौरान मोहन जोशी, मुन्नी जोशी, कैलाश जोशी, रेबाधर जोशी, माया, आशा, दया, पार्वती, लीला, खष्टी, कमला, विपिन जोशी, महीप पांडे, जगदीश जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments