पनुवानौला/अल्मोड़ा। यहां पटवारी क्षेत्र पनुवानौला में एक युवक ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। पेशे से वह ट्रक चालक था। उसका ट्रक सड़क के एक ओर खड़ा था, जबकि लाश पेड़ पर झूल रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारी क्षेत्र पनुवानौला में बीते बुधवार की शाम झांकरसैम मंदिर गेट से 100 मीटर आगे की तरफ धौलादेवी ब्लाक के ग्राम सिरानी (खेती) निवासी रमेश चंद्र (26) पुत्र पुरन चंद्र का शव पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरिक्षक तनुज जोशी, मनोज गरजोला ने शव को कब्जे में रख पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। मृतक की 01 साल की बच्ची भी है। आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। ट्रक जिस तरह से मौके पर खड़ा था, उसे देखकर प्रथम दृष्टया यही प्रतीक हो रहा है कि युवक घर से ही ऐसा घातक कदम उठाने का इरादा रखकर आया था। उसने एक ओर ट्रक खड़ा किया और फिर पेड़ पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। अलबत्ता राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अल्मोड़ा : सड़क किनारे खड़ा किया ट्रक, फिर पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल गया युवक….
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


