सीएनई देहरादून। उत्तराखंड में बदरीनाथ और मंगलौर सीट के लिए होने जा रहे उप चुनाव को लेकर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के 4 चुनाव प्रचारक बद्रीनाथ विधानसभा सीट हेतु करेंगे प्रचार, जबकि 33 मंगलौर सीट पर पार्टी के लिए प्रचार में जुटेंगे।
Uttarakhand By Election: स्टॉर प्रचारकों की लिस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम आदि के नाम भी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ और मगंलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए 40 प्रचारकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने यह लिस्ट जारी की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।