HomeBreaking NewsViral Video : यात्री और पुलिस में झड़प, घसीटते हुए ले गई...

Viral Video : यात्री और पुलिस में झड़प, घसीटते हुए ले गई पुलिस

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/उत्तराखंड के हरिद्वार का एक वीडियो सोशल मीडिया में इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कई पुलिस कर्मी एक परिवार के साथ आए व्यक्ति को घसीटते हुए ले जा रहे हैं। इस दौरान परिवार की महिलाएं उन्हें छोड़ने की गुजारिश कर रही हैं। यही नहीं वहां खड़ी लोगों की भीड़ भी बार—बार पुलिस कर्मियों से कहते दिख रहे हैं कि यह फैमली के साथ आए हैं, इन्हें छोड़ दो। इनके साथ ऐसा मत करो।

हालांकि इस संबंध में एक अन्य वीडियो भी अब सामने आया है। जिसमें यह यात्री पहले पुलिस के दरोगा के साथ अभद्रता करता दिखाई दे रहा है। उसके द्वारा दरोगा को धमकी भी दी गई।

दरअसल यह मामला रविवार का है। जब गंगा दशहरा स्नान के दौरान यात्री और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का मुक्की हुई। भारी ट्रैफिक जाम के बीच कार सवार एक परिवार और पुलिसकर्मी आपस में उलझ पड़े।

बताया जा रहा है कि ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हरिलोक तिराहे पर पुलिस ने एक कार सवार को गाड़ी हटाने के लिए कहा था। जिस पर कार सवार ने दरोगा के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस के कई जवान एकत्रित हुए और सब उस व्यक्ति पर टूट पड़े। पुलिस ने मेरठ से आए इस यात्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इधर इस मामले में सफाई देते हुए एसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा है कि यात्री की ओर से पहले अभद्रता की गई थी। उसके पास से एक अवैध असला भी बरामद हुआ है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments