HomeBreaking News"मां तुम कैसी हो", बीमार मां से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे योगी...

“मां तुम कैसी हो”, बीमार मां से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे योगी आदित्यनाथ

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ आज यहां एम्स में भर्ती अपनी मां का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से अपनी माता के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और उनका ध्यान रखने का आग्रह किया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उल्लेखनीय है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की मां सावित्री देवी इसी माह में दूसरी बार एम्स में भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था के चलते स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें हैं।

मां से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे योगी आदित्यनाथ
मां से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे योगी आदित्यनाथ

आज सीएम योगी एम्स में करीब आधा घंटा मां सावित्री देवी से मिले। उनका हाल-चाल पूछने के बाद योगी आदित्यनाथ ट्रामा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग और पौड़ी खिर्सू के घायलों का हाल-चाल पूछने गए। यहां उन्होंने करीब 10 मिनट तक घायलों से मुलाकात की। जिसके बाद वह अपने हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।

मां को वृद्धावस्था के चलते कई दिक्कतें

बता दें कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार उन्हें दूसरी बार भर्ती करना पड़ा है। वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते वह बीमार पड़ रही हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments