HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: भजन—कीर्तन, सुख—शांति की कामना और बांटा सरबत

बागेश्वर: भजन—कीर्तन, सुख—शांति की कामना और बांटा सरबत

ADVERTISEMENTS

✍️ बाबा नीब करौरी के जन्मदिन पर व्यापार मंडल ने लगाया शिविर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नीब करौरी बाबा के जन्म दिन पर व्यापार मंडल ने शिविर आयोजित किया। एसबीआई तिराहे पर सरबत वितरित किया। बाबा से विश्व की सुख, शांति की कामना की। भक्तों ने भजन-कीर्तन गाए।

शनिवार को व्यापार मंडल ने एसबीआई तिराहे पर शिविर आयोजित किया। इस दौरान राहगीर, पर्यटक, यात्री आदि लोगों को सरबत वितरित किया। उन्हें महाराज नीब करौरी के बारे में अवगत कराया। उनकी फोटो आदि प्रदान की। बाबा के भक्तों ने कहा कि सेवा करने वालों पर बाबा प्रसन्न होते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर सभी को एक दूसरे की सेवा करनी चाहिए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, जगदीश कार्की, अक्षित जखवाल, अनुज साह, भुवन भैसोड़ा, पुष्कर किरमोलिया, दयाल पांडे, हरीश रावल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments