मृतक व घायलों में वन विभाग के फायर वाचर, पीआरडी के जवान आदि शामिल
CNE DESK/अल्मोड़ा के बिनसर वन क्षेत्र में आज बृहस्पतिवार को बड़ा हादस हो गया। यहां जंगल की आग बुझाने गए चार लोगों की वनाग्नि में झुलसने से मौत हो गई है। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
ADVERTISEMENTS
मिली जानकारी के अनुसार बिनसर के जंगल में आग बुझाने गये चार लोगों की आग में जलने से मौत हो गयी, जबकि चार लोगों गम्भीर रूप से झुलस गये। हादसे में वन विभाग का वाहन भी जल गया।
गंभीर रूप से झुलसे घायलों को बेस अस्पताल लाया गया है। जहां पर इनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि एक व्यक्ति 80 प्रतिशत तक जल चुका है। जबकि अन्य 45% झूलसे हुए हैं। बिनसर के जंगल में मारे गये लोगों में वन विभाग के फायर वाचर, पीआरडी के जवान शामिल हैं। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी पांच लोगों की मौत वनाग्नि में हो चुकी है।
मृतकों की सूची —
त्रिलोक सिंह मेहता पुत्र नारायण सिंह, वन बीट अधिकारी बिंसर रेंज, सिविल एवं सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा, निवासी उडलगांव बाड़ेछीना
दीवान राम 35 साल पुत्र पदी राम, दैनिक श्रमिक, निवासी ग्राम सौड़ा, कपड़खान, अल्मोड़ा
करन आर्या 21 साल पुत्र विशन राम, फायर वाचर
पूरन सिंह 50 साल पुत्र दीवान सिंह, पीआरडी जवान, निवासी ग्राम कलौन, अल्मोड़ा
घायलों की सूची —
कृष्ण कुमार 21 वर्ष पुत्र नारायण राम, फायर वाचर, ग्राम भेटुली, अयारपानी, अल्मोड़ा
कुंदन सिंह नेगी 44 साल पुत्र प्रताप नेगी, पीआरडी जवान, ग्राम खांखरी
भगवत सिंह भोज 38 साल पुत्र बची सिंह, वाहन चालक, ग्राम भेटुली, अयारपानी
कैलाश भट्ट 54 साल पुत्र बद्रीदत्त भट्ट, दैनिक श्रमिक, ग्राम धनेली, अल्मोड़ा
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।