HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जल संस्थान के संविदा श्रमिकों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

बागेश्वर: जल संस्थान के संविदा श्रमिकों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका आरो है कि पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारियों की सुध नहीं ली जा रही है और तीन माह का लंबित वेतन भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTSAd

बुधवार को कर्मचारी कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। कहा कि तीन माह से उन्हें वेतन नहीं मिल सका है। उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी पड़ रही है। बावजूद अपने कर्तव्य तथा दायित्वों का नियमित पालन कर रहे हैं। फर्म तथा उच्चाधिकारी वेतन समय पर नहीं दे रहे हैं। श्रम विभाग ने कर्मचारियों को 10 तारीख तक वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। समय-समय पर बढ़ने वाले महंगाई भत्ते आदि भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने वेतन तथा महंगाई भत्ता का भुगतान शीघ्र नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस मौके पर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, जनपद मंत्री नवीन चंद्र पांडे आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments