HomeUttarakhandBageshwarगरुड़: रात घर—घर दस्तक दे रहा गुलदार, ग्रामीण दहशतजदा

गरुड़: रात घर—घर दस्तक दे रहा गुलदार, ग्रामीण दहशतजदा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

✍️ कत्यूरघाटी के दर्जनों में जबर्दस्त आतंक, पिंजरा लगाने की मांग

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़: कत्यूर घाटी के दर्जनों गांवों में गुलदार का जबरदस्त आतंक हो गया है।गुलदार सायं होते ही घरों में आ रहा है। जिससे लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांवों में पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

कत्यूर घाटी के अणा, माल्दे, सिटोली, लोहारचौरा, ह्वील-कुलवान, द्योनाई, धैना, ढुकुरा, लौबांज, अमोली, दुदीला, मटेना, लोहारी, बाड़ीखेत, सिल्ली, कौलाग, रतमटिया, तिलसारी, गोमती घाटी, लाहुर घाटी समेत दर्जनों गांवों में इन दिनों गुलदार ने काफी आतंक मचा दिया है।गुलदार सायं होते ही घरों के पास आ जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण सायं होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं। गुलदार अब तक कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है।ग्रामीण गुलदार को भगाने के लिए रतजगा कर रहे हैं। सुबह फिर गुलदार घरों के आंगन में आ धमक रहा है।जिससे ग्रामीण बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं।क्षेत्र पंचायत सदस्य भोला दत्त तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता हेम चंद्र पांडे, महेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, गोपाल दत्त जोशी, भूपाल सिंह, दिनेश जोशी, सुरेंद्र सिंह, सुरेश जोशी, गिरीश खोलिया, रमेश राम आदि ने वन विभाग से गांवों में पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments