HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अपहर्ता के चंगुल से नाबालिग बालिका छुड़ाई, युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा: अपहर्ता के चंगुल से नाबालिग बालिका छुड़ाई, युवक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: गांव से नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाना वाला 19 वर्षीय युवक 05 दिन बाद पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 आईपीसी व 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृ​त किया है। मामला जिले के लमगड़ा थानांतर्गत का है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मामले के मुताबिक लमगड़ा निवासी एक व्यक्ति ने 31 मई, 2024 को लमगड़ा थाने में तहरीर दी कि पटन देवीधुरा निवासी युवक रोहित कुमार उसकी नाबालिग पुत्री को 30 मई 2024 को भगाकर ले गया। पुलिस ने इस पर आरोपी के​ खिलाफ धारा 363, 366 भादवि बनाम रोहित कुमार पंजीकृत किया। इसके बाद थानाध्यक्ष लमगड़ा ने तत्काल पुलिस टीम गठित की। इस टीम ने खोजबीन शुरु की। गठित टीम ने सुरागरसी-पतारसी की और यत्र—तत्र से जानकारी जुटाते हुए बालिका को सकुशल बरामद करने व आरोपी को दबोचने के प्रयास किए। इन्हीं प्रयासों के चलते गत दिवस युवक के गांव पटन से नाबालिग बालिका को आरोपी युवक के कब्जे से सकुशल छुड़ा लिया और युवक को गिरफ्तार कर ले आई। पूछताछ के बाद आरोपी 19 वर्षीय युवक रोहित कुमार पुत्र राजेन्द्र राम, निवासी ग्राम पटन, देवीधुरा—पाटी, जिला चम्पावत के खिलाफ पंजीकृत अभियोग में धारा 376 आईपीसी व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय जोशी, हेड कांस्टेबल दीवान राम, कांस्टेबल गिरीश प्रसाद व महिला कांस्टेबल मुन्नी पंत शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments