HomeBreaking NewsHeat wave : रुड़की में लू ने ढाया कहर, करीब दर्जनभर अस्पताल...

Heat wave : रुड़की में लू ने ढाया कहर, करीब दर्जनभर अस्पताल में भर्ती

ADVERTISEMENTS

📌 उल्टी, पेट दर्द, दस्त, थकान, बुखार की हो रही शिकायत

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। हरिद्वार के रुड़की में हीट वेव (Heat wave) ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। जबरदस्त गर्मी के चलते लू लगने से करीब दर्जनभर लोग अस्पताल में भर्ती किए गए हैं, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून व हरिद्वार जनपद में बीते कई दिनों से जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। रुड़की की बात करें तो यहां हीट वेव की चपेट में लगातार बहुत से लोग आ रहे हैं।

सरकारी अस्पतालों में लू लगने से लोगों के भर्ती होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वहीं बीती रोज पांच बच्चों समेत 11 लोगों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। साथ ही ओपीडी में भी कई मरीज ऐसे आए हैं जिनमें लू लगने के लक्षण मिले हैं। उनको दवा देने के साथ ही विशेष सावधानी बरतने की डॉक्टरों ने सलाह दी है। गर्मी ने इस बार कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

लगातार आ रहे लू प्रभावित मरीज

इधर सिविल अस्पताल रुड़की के सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल ने बताया कि बीती रोज तकरीबन चालीस से पचास बच्चे अस्पताल में चेकअप के लिए आए थे जिनमें से दस बच्चो में लू के लक्षण मिले थे। जिन्हें भर्ती करने की सलाह दी गई थी। जिनमें से 05 बच्चों को परिजनों ने भर्ती किया था। साथ ही इमरजेंसी में भी लू से प्रभावित बहुत से मरीज आ रहे हैं, जिन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

चिकित्सक ने बताया कि अधिकांश को उल्टी, पेट दर्द, दस्त, थकान, बुखार आदि की शिकायत है। साथ ही उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी और लू चलने के कारण अलर्ट जारी किया गया है। अस्पताल में भी सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाए और अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने आमजन से अपील करी है कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप को लेकर आवश्यक काम न होने पर दोपहर के बाद शाम तक घरों से न निकले और पानी का सेवन ज्यादा करें जिससे लू से बचाव हो सके।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments