HomeBreaking Newsशाबास बेटा : कृषक पुत्र सचिन सुयाल ने RGNV परीक्षा में किया...

शाबास बेटा : कृषक पुत्र सचिन सुयाल ने RGNV परीक्षा में किया जनपद टॉप

ADVERTISEMENTS

📌 पूरे नैनीताल जनपद में फर्स्ट रैंक

✒️ ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल गलनी-खनस्यू में हर्ष की लहर

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल/ओखलकांडा : RGNV प्रवेश परीक्षा 2024 : राजीव गांधी नवोदय विद्यालय आरएनजीएनवी की परीक्षा में ओखलकांडा के लाल सचिन सुयाल ने संपूर्ण नैनीताल जनपद में फर्स्ट रैंक लाकर जनपद टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में हर्ष की लहर है।

Farmer's son Sachin Suyal topped the district in Rajiv Gandhi Navodaya Vidyalaya exam

उल्लेखनीय है कि ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल गलनी-खनस्यू के छात्र सचिन सुयाल एक मेधावी छात्र रहे हैं। सर्वप्रथम उन्होंने सैनिक स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली और आज सचिन ने राजीव गांधी परीक्षा में पूरे नैनीताल जिले में टॉप कर अपने विद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

शुरु से ही रहा है मेधावी छात्र

ओखलकांडा के दूरस्थ क्षेत्र ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के छात्र सचिन सुयाल कक्षा एक से ही मेधावी छात्र रहे हैं। कक्षा 5 में भी उन्होंने 96.2 % अंक लाकर विद्यालय टॉप किया था। खास बात यह भी है कि वह कभी भी विद्यालय में अनुपस्थित नहीं रहे।

सचिन सुयाल ने RGNV परीक्षा में किया जनपद टॉप
सचिन सुयाल ने RGNV परीक्षा में किया जनपद टॉप

प्रबंधक नवीन शर्मा ने दी शुभकामनाएं

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में चयन होने तथा जिले का नाम रोशन करने पर ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल (Galni Khanshu) के प्रबंधक नवीन चंद्र शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने sachin suyal को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यहां यह बाता दें कि छात्र के माता-पिता कृषि कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कक्षा प्रथम से ही पढ़ने में होनहार रहा है। वह अपनी कक्षा में हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त करता रहा है।

RGNV Entrance Exam 2024
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments