HomeUttarakhandAlmoraढोकाने वाटरफॉल में हुड़दंग कर रहे युवकों को पुलिस ने सिखाया सबक

ढोकाने वाटरफॉल में हुड़दंग कर रहे युवकों को पुलिस ने सिखाया सबक

ADVERTISEMENTS

📌 मिशन मर्यादा के तहत धड़ाधड़ काटे चालान

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। यहां ढोकाने वाटरफॉल में कुछ युवकों ने जबरदस्त हुड़दंग किया। इस दौरान दो पक्षों के बीच भिडंत की नौबत भी आ गई। मामले की गंभीरता को समझते हुए क्वारब पुलिस ने आकर मोर्चा संभाला व हंगामा कर रहे युवकों को रोकते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की।

ढोकाने वाटर फॉल में हुड़दंग कर रहे युवकों को पुलिस ने सिखाया सबक
ढोकाने वाटर फॉल में हुड़दंग कर रहे युवकों को पुलिस ने सिखाया सबक

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद सहित पूरे देश—प्रदेश में पड़ रही जबरदस्त गरमी के चलते पर्यटक काफी संख्या में उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए यहां ढोकाने वाटरफॉल में भी आज मंगलवार को काफी संख्या में अन्य जनपदों व प्रदेश से लोग पहुंचे थे। इस दौरान पाया गया कि कुछ युवक वहां नहाते हुए हुड़दंग करने लगे। इस दौरान दो गुटों में बहस व हंगामा भी शुरू हो गया।

चौकी इंचार्ज गोविंद टम्टा ने ली हुड़दंगियों की खबर

इस बीच सूचना​ मिलने पर चौकी इंचार्ज क्वारब गोविंद टम्टा व कांस्टेबल गोपाल बिष्ट मौके पर पहुंचे। गोविंदी टम्टा ने हंगामा कर रहे युवकों की जमकर क्लास ली और मिशन मर्यादा के तहत 250—250 रूपये के पांच चालान किये गये। एक चालान नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर भी 500 रुपये का किया गया।

उल्लेखनीय है कि ढोकाने वाटरफॉल में रोज बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। अकसर बहुत से असमाजिक तत्व भी यहां आ जाया करते हैं। कुछ युवक यहां शराब के नशे में हुड़दंग भी करते हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस पैनी नजर रखे है और उनके आपरेशन मर्यादा के तहत चालान किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments