HomeBreaking Newsक्रश बैरियर निकाल कैसे बन रही रोड, विभाग ने लिया मामले का...

क्रश बैरियर निकाल कैसे बन रही रोड, विभाग ने लिया मामले का संज्ञान

ADVERTISEMENTS

— सुयालबाड़ी से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट —

यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवोदय विद्यालय के नीचे खुलेआम क्रश बैरियर निकाल कर नीचे की ओर रोड बनवाई जा रही है। लोनिवि की ओर से प्राप्त शिकायत पर निर्माण कंपनी को इस संदर्भ में अग्रिम आदेश जारी कर दिए गए हैं।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

उल्लेखनीय है कि यहां अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के पास सड़क का खुदान चल रहा है। जो कि सरेआम नियमों का उल्लंघन है। यहां क्रश बैरियर को हटा कर नीचे की ओर सड़क बनाई जा रही है। जबकि काम में लगे मजदूर किसी भवन निर्माण की बात कह रहे हैं। यह सब खुलेआम आचार ​संहिता का भी उल्लंघन है।

इधर एनएच के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने कहा कि वह संबंधित मामले की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में आल ग्रेस कंपनी को भी सूचित कर रहे हैं। कंपनी को क्रश बैरियर को दुरूस्त करने और संबंधित पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments