HomeBreaking NewsReels Banned : बदरीनाथ में रील बना रहे लोगों की पुलिस ने...

Reels Banned : बदरीनाथ में रील बना रहे लोगों की पुलिस ने बना दी रेल

ADVERTISEMENTS

✒️ 08 घंटे तक मोबाइल जब्त, ठोका चालान

सीएनई रिपोर्टर। सोशल मीडिया में इन दिनों तमाम रील वायरल हो रही हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि यह लोग धाम में किसी धार्मिक आस्था से नहीं, बल्कि सैर—सपाटे व मनोरंजन के लिए आए हैं। ऐसे लोगों की उत्तराखंड पुलिस ने खबर लेनी शुरू कर दी है। पुलिस ने धाम में रील बना रहे करीब डेढ़ दर्जन यात्रियों के मोबाइल जब्त कर लिए और चालान भी ठोका। जब आठ घंटे के लिए उनके मोबाइल जब्त हो गए तो रील बना रहे यात्रियों की तो रेल ही बन गई।

Reels Banned In Char Dham : दरअसल, चार धाम यात्रा का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है। मान्यता है कि धामों के दर्शन के बाद मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह धाम अपार आस्था के केंद्र हैं। किंतु इन केंद्रों को कुछ लोगों ने मनोरंजन का अड्डा समझ लिया है। बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में अब पुलिस ने पैनी नजर ऐसे लोगों पर रखनी शुरू कर दी है।

15 लोगों को भरने पड़े चालान

गत दिवस बुधवार को रील और वीडियो बनाना 15 लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया और आठ घंटे तक उनके मोबाइल जब्त रखे। ज्ञात रहे.कि प्रदेश सरकार ने चारों धामों में मंदिर परिसर में 50 मीटर के दायरे में रील बनाने और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

आठ—आठ घंटे तक मोबाइल जब्त

पुलिस ने करीब आठ घंटे बाद सबके मोबाइल 500-500 रुपये का चालान कर लौटाए। कोतवाल नवनीत भंडारी के अनुसार मंदिर परिसर में रील बनाने वालों में बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य क्षेत्रों के यात्री शामिल थे।

इधर डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस अधिकारियों की बैठक में कहा कि मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में केवल दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को जाने दिया जाए। रील आदि बनाने की इजाजत नहीं दी जायेगी। मंदिर परिसर में अनावश्यक रील और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

Ban on making reels

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments