HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नशा सामग्री सप्लाई करने वालों को ढूंढ—ढूंढ कर कार्यवाही करें—विनीत तोमर

अल्मोड़ा: नशा सामग्री सप्लाई करने वालों को ढूंढ—ढूंढ कर कार्यवाही करें—विनीत तोमर

✍️ जिलाधिकारी ने नशामुक्ति कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए निर्देश
✍️ शिक्षण संस्थानों के इर्द—गिर्द नशीले पदार्थों की बिक्री रोकी जाए

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज निर्देश दिए कि जिले में नशे की सामग्री सप्लाई करने वालों को खोज कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए और नशीले पदार्थों के स्रोत की श्रृंखला को तोड़ा जाए। जिलाधिकारी ने ये निर्देश आज एनकॉर्ड की जिला स्तरीय समिति की बैठक में दिए। बैठक में नशा मुक्ति के लिए चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा हुई।

एनडीपीएस एक्ट 1985 में वर्णित प्रावधानों व निर्णयों के अंतर्गत जनपद में भांग, अफीम, ड्रग्स, स्मैक, चरस एवं खस—खस जैसी अवैध खेती को रोकने या समाप्त करने, नशे की प्रवृति को रोकने के लिए एनकॉर्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में नशे की सामग्री की सप्लाई करने वाले अपराधियों की खोजबीन की जाए तथा नशीले पदार्थों के सोर्स तक पहुंचकर उसकी श्रृंखला को तोड़ा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों में समय—समय पर बच्चों के अभिभावकों के साथ नशा मुक्ति को लेकर गोष्ठी की जाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर स्कूल से एक शिक्षक को नामित करते हुए उसकी सूची पुलिस विभाग को दी जाए, ताकि सूचीबद्ध शिक्षकों को नशा रोकथाम संबंधी ट्रेनिंग दी जा सके। उन्होंने नशा मुक्ति अभियानों में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में कोई भी नशीली वस्तु की बिक्री नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उपजिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को शिक्षण संस्थाओं के आसपास की दुकानों में छापेमारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्कूलों, हॉस्टलों एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी देवेंद्र पींचा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत, उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील राज, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक अत्रेय सयाना, जिला समाज कल्याण अधिकारी अराधना त्रिपाठी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments