HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : नदी में नहा रहे 19 साल के युवक की...

ब्रेकिंग न्यूज : नदी में नहा रहे 19 साल के युवक की डूबने से मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, यूएस नगर। नानकमत्ता जाने की बात कहकर घर से निकले एक 19 साल के युवक की लाश नदी से बरामद हुई है। बताया गया है कि वह बाईपास स्थित सूखी नदी में नहाने को उतरा था, लेकिन नदी के तेज बहाव में डूब गया।

प्राप्त जानकरी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर के थाना झनकईया के राजीव नगर वार्ड नंबर 11 निवसी मयंक बोरा 19 साल पुत्र राजेंद्र बोरा की नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई है। मृतक का शव गोताखोरों ने नदी से निकाल लिया है।

नदी से निकालने के बाद उसे नागरिक चिकित्सालय खटीमा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मयंक बोरा राजेंद्र बोरा के घर का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन कक्षा 12 पड़ती है। मयंक बोरा ने गत वर्ष Nosegay Public School से कक्षा 12 पास आउट किया था।

वह नानकमत्ता को जाने की बात कह कर बाईपास सुखी नदी में नहाने चला गया। इस बीच नदी के तेज बहाव में फंस कर डूब गय। लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments