HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 140वीं जयंती पर याद किए गए पंडित हरगोविंद पंत

अल्मोड़ा: 140वीं जयंती पर याद किए गए पंडित हरगोविंद पंत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां कांग्रेसजनों ने आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बारदोली सत्याग्रह के प्रणेता, बेगार एवं जंगलात आंदोलन के शीर्ष नेता पंडित हरगोविंद पंत को उनकी 140वीं जयंती पर याद किया। उनकी आदमकद मूर्ति पर यहां माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

ADVERTISEMENTSAd

इस मौके पर कांग्रेसजनों ने उत्तराखंड के लिए पंडित हरगोविंद पंत द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए मौजूदा दौर के राजनैतिक परिवेश पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज राजनेताओं को पंडित हरगोविंद पंत के कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर नगरपालिका परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला महासचिव अमन अंसारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, महामंत्री तारा तिवारी, नगर सचिव रमेश नेगी, देवेंद्र बिष्ट, भरत अधिकारी, बची सिंह खाती, पीसी साह, अंजुम अहमद, आमिर अंसारी, नगर प्रवक्ता शाहनवाज अंसारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments