HomeUttarakhandAlmoraसंगठन से जुड़े हैं 02 लाख व्यापारी, हुई अनदेखी तो छेड़ देंगे...

संगठन से जुड़े हैं 02 लाख व्यापारी, हुई अनदेखी तो छेड़ देंगे आंदोलन : मिश्र

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला कार्यकारिणी की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश स्तर पर संगठन में 2 लाख से अधिक व्यापारी जुड़े हुए हैं। ऐसे में व्यापारियों की समस्याओं को यदि सरकार द्वारा अनदेखा किया गया तो प्रदेश स्तर पर एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला कार्यकारिणी की बैठक
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला कार्यकारिणी की बैठक

प्रकाश मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई के तत्वाधान में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में विभिन्न व्यापारिक समस्याओं तथा भविष्य की रणनीति पर व्यापाक चर्चा हुई।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रकाश मिश्रा, जिला प्रभारी किशन गुरूरानी, ऋषि मंगगई, जिलाध्यक्ष मोहन नेगी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलित कर किया गया। जिसके पश्चात ईश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को वयापार मंडल की ओर से सम्मानित किया गया।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला कार्यकारिणी की बैठक
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला कार्यकारिणी की बैठक

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा द्वारा व्यापारिक एकता पर बल दिया गया। उन्हानें ऑनलाइन व्यापार में कंपनियों द्वारा होलसेल डीलरों तथा ऑनलाइन विक्रेताओं को अलग अलग रेट में माल दिये जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि महंगा माल मिलने के कारण आम व्यापारी ऑनलाइन कंपनियों का समाना नहीं कर पा रहा है। व्यापारियों का बीमा, विभिन्न आपदाओं में तथा सरकारी नितीयों के कारण व्यापारियों को होने वाली क्षति पर मुआवजा दिये जाने की मांग की गई।

रानीखेत को जिला बनाने के लिए सीएम पर डालें दबाव

जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा। रानीखेत क्षेत्र के व्यापार को उठाने के लिए प्रदेश संगठन से रानीखेत को जिला एवं नगर पालिका घोषित करवाने हेतु मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने की मांग की। उन्होनें कहा कि अंग्रेजों के समय से रानीखेत को रेल लाइन से रामनगर तक जोड़ने की प्रक्रिया चल रही थी, जिसे अब तुरंत धरातल में उतारने की जरूरत है ताकि इस पूरे क्षेत्र में विकास हो सके।

कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल के प्रभारी सुरेश बिष्ट, रानीखेत जिला प्रभारी किशन गुरूरानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रानीखेत मनीष चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष कुवांली हेम पाण्डेय, नेहा माहरा, जगदीश अग्रवाल सहित कई लोगों ने व्यापारिक हितों को लेकर अपने विचार रखे।

संचालन जिला महामंत्री राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर अगस्त लाल साह, उमेश पाठक, आनंद अग्रवाल, विमल भट्ट, ललित मेहरा, मदन कुवार्बी, भुवन मेहरा, हर्ष पन्त, दीपक पन्त, भुवन पाण्डे, सीमा जसवाल, उमेश भट्ट,, सन्दीप गोयल, मनोज पाण्डेय, रामेश्वर गोयल, सोनू सिद्दीकी, भगवन्त नेगी, मनोज कुमार, शकील अहमद, विनीत चैरसिया, अशोक पन्त, कमल कुमार, कामरान कुरेशी,गोपाल नाथ गोस्वामी आदि अनेकों व्यापारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments